{"_id":"39fe9f12fa0f59dbafaab0cd427bd270","slug":"be-uplifment-the-bunkar-and-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, बुनकरों का हो उत्थ्ाान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, बुनकरों का हो उत्थ्ाान
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने प्रदेश में किसानों और बुनकरों की बदहाली के लिए केंद्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पूर्व लोगों को लुभावने सपने दिखाए। किसानों के उत्पाद पर 50 प्रतिशत बोनस देने का वादा किया। उनका वादा तो पूरा हुआ नहीं अलबत्ता जो प्रदेश सरकारें बोनस दे रही थीं, उन्होंने भी बंद कर दिया।
वे नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के पूूर्वांचल बनाओ सम्मेलन में बोल रहे थे। इसमें पूर्वांचल राज्य की मांग के अलावा किसानों और बुनकर की बदहाली का भी मुद्दा भी छाया रहा। अजित सिंह ने कहा कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों की बकाया धनराशि पर पांच सौ करोड़ रुपये तो ब्याज ही हो जा रहा है, लेकिन यूपी सरकार का मिल मालिकों के हित में इसे माफ करना किसानों से किए वादे की असलियत का पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवा और बुनकर फांकाकशी के शिकार होकर रिक्शा चलाने को मजबूर हैं।
इन सारी समस्याओं के जड़ में दरअसल सरकार का उपेक्षात्मक रवैया तो है ही, उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होना भी है।सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पूर्व सिंचाईं मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल के साथ आना होगा, तभी प्रदेश का विकास संभव है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव डा. मसूद अहमद, पूर्वी जोन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, संजय सिंह, चौधरी भोपाल सिंह, प्रणव कुमार कन्नौजिया, डा. दीन दयाल कुशवाहा, पूर्वी जोन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौलाना नजमुद्दीन कासमी, जियाउल हसन आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय ने किया।