फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be careful if you are going to buy sweets

यदि मिठाई खरीदने जा रहे तो बरतें सावधानी

Wed, 11 Nov 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Be careful if you are going to buy sweets
मऊ। दीपावली पर बाजारों में मिलावटी मिठाई की आपूर्ति तेज हो गई है। बाजार में खोवा की मांग बढ़ने से खोवा 280 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। यदि आप मिठाइयों की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बाजार में बिकने वाली मिठाइयों में कौन असली और कौन नकली, ये पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खोवा में थोड़ा सा चीनी डालकर गर्म करें, यदि वो पानी छोड़ने लगे तो मिलावटी है। इसके अलावा मावा को लेकर हाथ पर रगड़ें, असली होने पर देशी घी की तरफ खुशबू आएगी। नकली में अजीब तरह की दुर्गंध होगी। असली खोवा खाने पर मुंह में चिपकता नहीं है, जबकि नकली खोवा खाने पर मुंह में चिपकता है। असली मावा होने पर कच्चे दूध की तरह टेस्ट आएगा। मिलावटी खोवा पानी में डालने पर टूटकर अलग हो जाएगा, जबकि असली मावा पतला होकर पानी में घुल जएगा। वहीं, मोवा थोड़ा सा खाकर देखिए, खोवा अगर दानेदार लगे तो ये मिलावट होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed