फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Basic education department will make parents aware through workshop

कार्यशाला के माध्यम से अभिभावको को जागरुक करेगा बेसिक शिक्षा विभाग:

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Basic education department will make parents aware through workshop
मऊ। शासन की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए ड्रेस, जूता, मोजा आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धन भेजा गया है। लेकिन ज्यादातर अभिभावकों ने खरीदारी नहीं की है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक बीआरसी के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.76 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार की तरफ से बच्चों को निशुल्क दो सेट यूनिफार्म, स्वेटर, जूता मोजा, बैग के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहले चरण में एक लाख छह हजार 566 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपया भेजा गया है। जबकि दूसरे चरण में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि 14556 अभिभावकों के खाते में तकनीकी वजह से नहीं पहुंचा है। विभागीय अभिलेखों मेें नान फीडेड बता रहा है।
विज्ञापन

विभाग से तकनीकी खामी को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। खाता में धन आ जाने के बाद भी अधिकांश अभिभावकों ने सरकारी धन से ड्रेस सहित अन्य सामग्री नही खरीदा है। विभाग की तरफ से सात दिसंबर तथा आठ दिसंबर को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर अभिभावकों को जागरुक करेगा। विभाग की तरफ से सात दिसंबर को परदहां, कोपागंज, रतनपुरा, घोसी बड़रांव बीआरसी पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान शामिल होंगे।जबकि आठ दिसंबर को रानीपुर, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव, नगर बीआरसी पर कार्यशाला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला में अभिभावकों को जागरुक करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रथम चरण में डीबीटी के तहत बच्चों के अभिभावकों के खाते में धन भेजने की प्रक्रिया कर ली गई है। दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed