फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Baranwal Sabha office bearers honored

Mau News: बरनवाल सभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया

Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Baranwal Sabha office bearers honored
नगर के बहादुरगंज रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बरनवाल सेवा समिति के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुई
मऊ। बरनवाल सेवा समिति का वार्षिकोत्सव और परिवार मिलन समारोह नगर स्थित मैरिज लॉन में हुआ। इसमें बरनवाल सभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कुलदेवी चामुंडा, महाराज अहिबरन और तपस्विनी देवी जनक दुलारी के चित्र पर माल्यार्पण कर कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बरनवाल जनपदीय सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष दिनेश, महामंत्री विपिन और कोषाध्यक्ष विवेकानंद को सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए चित्रकला, वैदिक प्रश्नावली और गणित दौड़ प्रतियोगिताएं और मौज मस्ती के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में बच्चों और महिलाओं ने बहुत सारी मनभावन और रोमांचक प्रस्तुतियां देकर खूब प्रशंसा बटोरी। प्रमुख रूप से बिटिया वर्चसी ने लाठी से युद्ध कला का प्रदर्शन नृत्यरूप मे दिखाते हुए शौर्य का प्रदर्शन से सभी की चकित कर दिया। त्रिदेवियों से जुड़े नृत्य से वैश्वी, इच्छा, सांभवी ने तो जैसे साक्षात माता का स्वरूप मंच पर उकेर दिया। शो स्टॉपर के रूप में प्रिया, रजनी, ज्योति और खूशबू ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। ऑनलाइन शॉपिंग के दुष्परिणामों को दिखाने वाली नाटिका का मंचन वैश्वी, इच्छा, सांभवी, वामिका ने किया। ऐसे अनेक मनोहारी कार्यक्रम हुए। समिति के अध्यक्ष अश्विनी बरनवाल ''पप्पू'' ने बरनवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. गोपाल कृष्ण बरनवाल को भी याद करते हुए कहा कि आज समिति जिस मजबूत स्थिति में है, उसका पूरा श्रेय स्व. गोपाल कृष्ण बरनवाल को जाता है। कार्यक्रम के अंत में अर्चना, सुमन समिति के संरक्षक गण विनोद, किशुन, सर्वदानंद, आनंद एवं अरविंद ने सहभागियों और प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed