फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bar Association office bearers took oath of secrecy

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bar Association office bearers took oath of secrecy
मऊ। कचहरी परिसर में सोमवार को समारोह का आयोजन कर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों मे अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मल्ल, साधारण उपाध्यक्ष के दो पदो के लिए अब्दुल कादिर और विनय कुमार राजभर तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महामंत्री ऋषिकेश सिंह, सहमंत्री के तीन पदों के लिए मणिकांत मिश्र, नरेन्द्र प्रताप सुबोध और साबिर अली अंसारी तथा कोषाध्यक्ष ज्योति रंजन भारती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी अनुपम कान्त दुबे, रामदरश चौहान, विजयचन्द, सुखराम चौहान, हरेन्द्र नारायण चौहान और शीला पाण्डेय ने शपथ ली। वहीं सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी अनिल कुमार मौर्य, अनूप कुमार, नीरज कुमार सिंह, श्रीराम सिंह चौहान, संजय प्रजापति, हिमांशु कुमार पांडेय ने शपथ ली। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण तथा चुनाव अधिकारी एकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed