फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Banner-Poster launches announcement

घोषणा होते ही उतारेे बैनर -पोस्टर

Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Banner-Poster launches announcement
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नगर के गाजीपुर तिराहा से होर्डिग्स पोस्टर उतारते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : mau
चुनाव आयोग के द्वारा रविवार की शाम को जैसे ही बैठक कर आदर्श आचार संहिता की घोषणा की गई, अधिकारी के साथ कर्मचारी सक्रिय हो गए। इस दौरान डीएम के आदेश पर कर्मचारियों ने बाजारों और तिराहे चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग पोस्टर को हटवाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


  आदर्श आचार संहिता की घोषणा से पूर्व जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी जिले के अधिकारियों के संग चुनाव के लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किए थे। इसबीच आयोग से आई सूचना के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम के आदेश पर नगर क्षेत्र में लगाए गए होर्डिंग पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी और अन्य संसाधनों से लैस होकर पोस्टर को हटाते नजर आए। बाद में शाम को छह बजे के करीब जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, एसडीएम डा. अंकुर लाठर सहित अन्य अधिकारियों ने नगर क्षेत्र का चक्रमण कर हटाए जाने वाले होर्डिंग और पोस्टरों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबा गोहना : नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के कर्मचारी देर शाम को नगर क्षेत्र में पोस्टर हटाने में जुट गए। इस दौरान देर रात तक होर्डिंग और पोस्टर हटाने का सिलसिला जारी रहा। घोसी : शाम छह बजे से नगर पंचायत कर्मचारी जेसीबी लेकर निकले और बिजली के खंभों के साथ अन्य स्थानों पर लगाए गए विभिन्न दलों के होर्डिंग और पोस्टरों को हटाने का काम शुरु किया।


मधुबन : नगर पंचायत मधुबन के कर्मचारी पोस्टर हटाने के साथ जगह जगह हुई बाल पेंटिंग को मिटाने का कार्य शुरु किया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। पोस्टर आदि हटाए जाने पर लोगों को आदर्श आचार संहिता के लगने की जानकारी हुई।
उधर चुनाव को लेकर चौराहों और चाय पान की दुकानो पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed