फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bank workers called the woman at night for a loan

बैंककर्मियों ने लोन के लिए महिला को रात में बुलाया

Wed, 29 Sep 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bank workers called the woman at night for a loan
मऊ। जिले में लोन देने के लिए रात में महिला को लोन देने के बहाने बैंक बुलाने का मामला सीएम कार्यालय तक पहुंच गया। जिसके बाद सीएम कार्यालय से आए रिमाइंडर के बाद अब जिले की पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले की जांच मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ राजकुमार सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन

अजय चौरसिया ने शिकायत में बताया कि मुहम्मदबाद गोहना तहसील के कुतुबपुर स्थित एक बैंक में पत्नी ने लोन के लिए आवेदन किया था। सभी जरूरी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद भी बैंक के अधिकारियों ने उसे कई दिनों तक बुलाया। हद तो तब हो गई जब पत्नी के मोबाइल नंबर पर रात में दो दिन तक लगातार बैंक प्रबंधक एवं कैशियर का फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधार व पैन कार्ड लेकर बैंक में तुरंत आएं और अपने लोन का पैसा लेकर जाएं। फोन आने के दौरान वह खुद मौजूद था। उसी वक्त मैं अपनी पत्नी को साथ लेकर दोनों पहचान पत्रों की फोटो कापी लेकर पहुंचा। कागजात लेने के बाद भी पैसे के लिए बाद में आने की बात कही। वह खुद और पत्नी लगातार कहते रहे मगर अधिकारियों ने कुछ नहीं सुना। उसी प्रकार से दूसरे दिन भी फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद हम नगर पंचायत वलीदपुर के ईओ नितेश गौरव से इसकी शिकायत की। वह स्वयं बैंक पहुंचकर बैंक प्रबंधन पर लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद हमारा लोन पास हुआ तब पैसा मिला। अजय ने इस पूरे मामले में बैंक कर्मियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। सीएम कार्यालय से इस मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed