{"_id":"62c9c4409c4b206c45183386","slug":"bank-franchise-robbery-case-exposed-two-robbers-arrested-three-absconding-mau-news-vns663176045","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कांड का खुलासा : दो लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कांड का खुलासा : दो लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार से बैंक फ्रेंचाइजी से 1.90 लाख रुपये दो मोबाइल फिंगर प्रिंट मशीन, बैंक आईडी कार्ड व अन्य कागजात लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने चार दिन बाद शनिवार को कर दिया। पुलिस ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को कमरवां पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 70 हजार रुपये, एक मोबाइल, बैग, दो तमंचे, चार कारतूस एवं दो बाइक बरामद किया गया। इस दौरान तीन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में किया।
एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस और चिरैयाकोट थाने की पुलिस टीम को लगाया था। शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कमरवां पुलिया के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 70 हजार रुपये, मोबाइल, बैग, दो तमंचे ,चार कारतूस दो बाइक बरामद की गई। इस दौरान तीन लुटेरे भाग निकले। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि पांच जुलाई को सरसेना बाजार से सर्वेश, पंकज व अरविंद लूट किये थे तथा आनंद व मुलायम यादव ने मुखबिरी की थी। एएसपी ने बताया कि पांच जुलाई को सुबह लगभग नौ बजे सरसेना बाजार में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले मुहम्मद इरशाद को तमंचा से भयभीत करके 1.90 लाख रुपये, फिंगर प्रिंट मशीन, बैंक आईडी कार्ड व अन्य कागजात से भरा बैग तथा दो मोबाइल लूट कर भाग निकले थे।
घटना के वर्कआउट के लिए एसपी के आदेश पर तीन टीमें लगातार सुराग रसी में लगी रहीं। इस बीच कमरवां पुलिया के पास से दो लुटेरों को पुलिस नेसर्वेश त्रिपाठी उर्फ रावण पुत्र सुरेंद्र त्रिपाठी निवासी हिकमा थाना कोपागंज तथा आनंद कुमार पुत्र रामानंद निवासी चांड़ी सराय थाना नगरा जनपद बलिया को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि पंकज यादव निवासी मजखनी थाना सराय लखंसी ,अरविंद यादव निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर तथा मुखबिर मुलायम यादव निवासी सेंचुरी बनपुरवा थाना चिरैयाकोट भाग निकले। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी और एसओ कोपागंज अमित मिश्र, एसओजी प्रभारी आनंद सिंह, और एसओ चिरैयाकोट हरेराम मौर्य ,एसआई गंगासागर मिश्र, के साथ उनके हमराही सिपाही रहे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीमों को 20 हजार रुपयों का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।