फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bail of three rejected in three cases including culpable homicide

गैर इरादतन हत्या सहित तीन मामलों में तीन की जमानत खारिज

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bail of three rejected in three cases including culpable homicide
मऊ। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुद्धिसागर मिश्र की अदालत ने गैर इरादतन हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के तीन मामलों में तीन आरोपियों की जमानत अर्जियों को नामंजूर कर दिया। प्रभारी जिला जज ने बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी मणि बहादुर सिंह के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जियों को नामंजूर किया।
विज्ञापन

पहला मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी प्रभुनाथ चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का आरोप है कि उसका लड़का रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव में बारात में गया था। उसी दौरान घराती और बारातियों के बीच 24 मई को मारपीट हो गई । उसके लड़के हीरा चौहान को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान हीरा चौहान की मौत हो गई। मामले में आरोपी मंडुसरा बुजुर्ग गांव निवासी सुनील सरोज पुत्र अच्छेलाल की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की घर से कोपागंज बाजार गई थी। उसी दौरान 4 अगस्त को आरोपी उसे बहला ले गया और पीड़िता को 50 हजार रुपये में बेच दिया। मामले में आरोपी रानीपुर गांव निवासी रणविजय सिंह की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला दुष्कर्म का कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा के साथ आरोपी ने डरा धमकाकर 8 जून को दुष्कर्म कर किया। मामले में आरोपी कोतवाली घोसी क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी नवरतन चौहान की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed