फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bahubali mla Mukhtar Ansari sons valuable land worth 24 crores seized by Mau police police and administration

प्रशासन का डंडा: बाहुबली मुख्तार अंसारी की मऊ में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जब्त, बेटों के नाम किया था ट्रांसफर

Wed, 09 Jun 2021 01:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 01:46 PM IST
सार

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी पर प्रशासन लगातार नकेल कस रहा है। मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा स्थित मुख्तार अंसारी के पुत्रों के नाम से मौजूद 24 करोड़ मूल्य की कीमती जमीन को जब्त कर लिया। 
 

विज्ञापन
bahubali mla Mukhtar Ansari sons valuable land worth 24 crores seized by Mau police police and administration
मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटों की कीमती जमीन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सदर विधायक मुख्तार अंसारी पर प्रशासन लगातार नकेल कस रहा है। बुधवार को मऊ जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। गैंगस्टर के मामले में नामजद मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला पुलिस  और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मऊ शहर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा स्थित मुख्तार अंसारी के पुत्रों के नाम से मौजूद 24 करोड़ मूल्य की जमीन को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। दक्षिण टोला थाना पुलिस ने बीते दिनों मुख्तार के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्तार ने अपराध के जरिए अपनी मां के नाम से दशई पोखरा के पास जमीन अर्जित किया। बाद में उसे अपने पुत्रों उमर और अब्दुल्लाह के नाम ट्रांसफर करा दिया।
विज्ञापन


गैंगस्टर की  धारा 14 (ए) के तहत पुलिस ने रिपोर्ट डीएम को भेजा, जिसमें अपराध कर जमीन अर्जित किए जाने का उल्लेख किया। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मुख्तार के पुत्रों के नाम से मौजूद जमीन को जब्त करने का आदेश जारी किया। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम सदर जेपी यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस दशई पोखरा पहुंचकर जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन जब्तीकरण की कार्रवाई करने के दौरान शहर कोतवाल और विवेचना अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने जब्तीकरण के कारणों को लाउडस्पीकर से बताया। साथ ही जब्त की गई जमीन का मूल्य 24 करोड़ बताया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed