फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bablu Yadav elected by getting maximum 10584 votes from ward number 8

वार्ड संख्या 8 से सर्वाधिक 10584 मत पाकर बबलू यादव निर्वाचित

Thu, 06 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bablu Yadav elected by getting maximum 10584 votes from ward number 8
रतनपुरा। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 8 में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे । जिसमें बबलू यादव सर्वाधिक10584 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए ।जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्र प्रकाश चौहान को 4190 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में जगदीश 541 मत विजय लाल राजभर 1986 मत ,बिंदा 1223, महेंद्र 296 ,राजू चौहान 174, राम प्रवेश राजभर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 4028 मत, लल्लन उर्फ लालू 1251, संपूर्णानंद कुशवाहा 1984 मत, साधना वर्मा 136 मत ,सुभाष 772 मत पाए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव छात्र राजनीति और आंदोलनों से उभरे हुए नेता हैं । यह रतनपुरा प्रखंड के धर्मागतपुर गांव के निवासी हैं ,और पिछले काफी दिनों से रतनपुरा प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में आम मतदाताओं से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे, और रेलवे के पूर्वी केबिन को बंद किए जाने पर इन्होंने एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया था ।तथा रतनपुरा भीमपुरा मार्ग के नवीनीकरण की मांग को भी इन्होंने प्रमुखता से उठाया था। जिसकी वजह से वे पूरे उत्तरांचल में उभरते हुए नेता के रूप में अपनी पहचान बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed