फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Babita's selection in Woman Under 19, people go crazy

बबिता का वुमन अंडर 19 में चयन, लोग गदगद

Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Babita's selection in Woman Under 19, people go crazy
मऊ। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नई बाजार नेउरापुर निवासी बबिता यादव का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वुमन अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। वेदांत क्रिकेट क्लब से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाली बबिता यादव ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वुमन अंडर-19 टीम का हिस्सा बन दोहरीघाट क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बबिता को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। गांव मे क्रिकेट के अभाव में धीरे-धीरे बबिता मऊ शहर के वेदांत क्रिकेट क्लब से जुड़ी।
विज्ञापन

कोच सुंदरम दुबे ने उनका पूरा सहयोग किया और वह मऊ से कानपुर चली गई। परिवार की तरफ से पिता गोकुल यादव माता रामकेशी देवी, भाई अजय यादव, जय नारायण यादव, तेज प्रताप यादव, चाचा संजय यादव, मथुरा यादव अदालत यादव ने कठिन परिस्थितियों में बबिता का साथ नहीं छोड़ा और आज उसका उसे परिणाम मिला। सोमवार की देर शाम को परिवार वालों को जैसे ही चयन की खबर मिली लोग खुशी से झूम उठे। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रामाश्रय यादव ने अपनी तरफ से पूरे गांव में मिठाई वितरित कर परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed