{"_id":"c7ea28076595bad998b3d2234ba7bab5","slug":"baba-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन-अर्चन कर कांवरिए बाबा धाम हुए रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन-अर्चन कर कांवरिए बाबा धाम हुए रवाना
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला उमड़ेगा। इस महीने के दूसरे सोमवार के महत्व को देखते हुए ही रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कावरियों का जत्था गाजीपुर व अन्य स्थानों के लिए रवाना हुआ। इसके मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया।
भजन कीर्तन का क्रम रविवार को ही शुरू हो गया। जो सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर देर रात तक जारी रहेगा। नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के दर्जनों कांवरियों ने बाल निकेतन मोड़ स्थित शिव मंदिर पर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गूंजता रहा।
विज्ञापन
विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद कांवरिए बाबा धाम को रवाना हुए। वहीं कुछ कांवरियों ने गाजीपुर को भी प्रस्थान किया। वे वहां से गंगा जल लेकर पैदल ही वापस लौटेंगे और मंदिर में स्थित शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएंगे।