फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh tops in dance competition

Mau News: नृत्य प्रतियोगिता में आजमगढ़ अव्वल

Fri, 29 Aug 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh tops in dance competition
दोहरीघाट(मऊ)कस्बे में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार की रात जस्ट डांस प्रतियोगिता का फीता
दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को देर शाम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मऊ समेत आसपास के जनपदों से 24 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बोल्ट एकेडमी ग्रुप आजमगढ़ ने प्रथम और डीसीसी ग्रुप देवरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजन मंडल की तरफ से सम्मानित किया गया। दोहरीघाट में पुलिस चौकी के समीप खटीक टोला में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रत्याशी मधुबन विधानसभा भरत भैया ने किया। प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, महाराजगंज, गाजीपुर, कुशीनगर सहित अन्य जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों का प्रदर्शन देख निर्णायक मंडल ने विजेता और उप विजेता टीमों की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार सोनकर और पूर्व सभासद रामप्रसाद सोनकर ने किया। इस दौरान भुनेश्वर, लक्ष्मण, दीपक, अंगद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed