फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ax to strike killed wife

कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को मार डाला

Wed, 22 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ax to strike killed wife
अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक युवक ने खुखुंदवा गांव में मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



खुखुंदवा गांव निवासी सोनू गुमटी में सैलून चलाता है। वह नशे का आदी है। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती थी। सोनू अपनी पत्नी मीना के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे सोनू दूकान से घर लौटा। आते ही उसने पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। पत्नी ने जब विरोध किया तो सोनू ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगते ही मीना तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के समय मीना के चारों बच्चे अजय (9), आशुतोष (7), अवनीश (5) और आशीष (4) स्कूल गए थे। उसकी सबसे छोटी बेटी गुडि़या (5 माह) की है। जिस वक्त उसने अपनी पत्नी पर हमला किया उस समय उसके पिता मुन्द्रिका अपनी पत्नी पुष्पा के इलाज के लिए कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे।


पत्नी की हत्या करने के बाद सोनू चट्टी की ओर जाने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल से लौट रही मां से हो गई। सोनू ने पत्नी की हत्या की बात मां से बता दी। बेटे की बात सुनते ही मां भागती हुई घर पहुंची तो उन्हें बहू मृत मिली। शोर सुनकर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।



 पुलिस ने भाग रहे सोनू को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और सीओ घोसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपी और उसके माता-पिता से पूछताछ की। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या पत्नी के चरित्र पर संदेह करना प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed