{"_id":"964e2c77df032ca94e31cceabd4a4eac","slug":"aware-of-the-village-way-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के रहन-सहन से हुए वाकिफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के रहन-सहन से हुए वाकिफ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज की छात्र-छात्राओं का ग्रामसभा छतहरा कमलसागर में चल रहा एनएसएस शिविर गरीबों में कंबल वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने कहा कि गांवों में लगने वाले कैंप का उद्देश्य ही यही है कि सभी छात्र-छात्राएं गांव के रहन सहन को जानें और उन्हें समाज में बताएं, सुधार लाएं।
गांव में केवल शौचालय बनवा लेने से ही स्वच्छता नही हो आएगी। शौचालय का प्रयोग उसके बाद रसोईघर की सफाई हमारी जिम्मेदारी है।
इससे गंदगी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियां पाँव पसारती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा की मांग पर हर परिवार को जिलाधिकारी से कहकर शौचालय देने का आश्वासन दिया। एसडीएम एमलाल ने कहा कि स्वच्छता और जानकारी व जागरूकता के अभाव में हम आधी बीमारियों को पालकर अस्वस्थ होकर अस्पतालों का चक्कर लगाने को विवश हैं।
जिससे हमारा आर्थिक व शारीरिक दोनों तरह का नुकसान होता है। कालेज के प्रबंधक व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि आज इस क्षेत्र के हर ऊँचे निचले तबके के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हो रही है। अंत में महाविद्यालय की तरफ से 51 कंबल गरीबों में वितरित किए गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा, प्रबंधक रामाश्रय सिंह, डॉ विनय प्रकाश यादव, बबलू सिंह, शुभम सिंह, साधना सिंह, मानसी मौर्या ओबैदुल्लाह, हेमन्त आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह से नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन का उद्घाटन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक हसीन खां ने किया। इस मौके पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक हसीन खां ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में अच्छे प्रतिनिधि जो लोकतंत्र को सफल बनाते हैं उसे सफल बनाने के लिए शिविर आवश्यक है।
अब महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार ने निचले स्तर से प्राप्त कर महिलाओं के लिए स्थान सुनिश्चित कर लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ किया है। कांग्रेस नेत्री राना खातून ने कहा कि युवा जो हमारे मूल्य हैं धरोहर हैं इनको संजोना है।
इस दौरान मनोज कुमार उपाध्याय, त्रिभुवन कुशवाहा आदि शामिल थे। इसी तरह से अमिला संवाददाता के अनुसार स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमहंस मिश्र बशंराजी देवी महिला महाविद्यालय के तत्वाधान में एनएसएस कैंप के छठे दिन छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. महेश सिंह व ऋचा तथा विद्यालय के प्रबंधक पूजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।