फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Awakened administration, team of officers reached the paddy purchase center

जागा प्रशासन, धानक्रय केंद्र पर पहुंची अधिकारियों की टीम

Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Awakened administration, team of officers reached the paddy purchase center
मऊ। किसानों के कल्याण के लिए चल रही धान खरीद योजना का लाभ लेने के चक्कर में कई किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इसे लेकर अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद खुली, अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को रतनपुरा स्थित विपणन केंद्र सहित कई क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उप-जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी और डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा ने रतनपुरा विपणन केंद्र पर धान लदी ट्रालियों की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में बोरे की व्यवस्था कराई। साथ ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों की ट्रालियों की नंबरिंग कराई गई। अधिकारियों ने दो दिन के भीतर सभी का तौल कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रतनपुरा विपणन केंद्र पर मनमाना रवैया के चलते तौल का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसको लेकर किसानों की शिकायत पर अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेकर मंगलवार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण किया गया। डिप्टी आरएमओ ने किसानों से अपील किया कि वह केंद्र प्रभारी से संपर्क करने के उपरांत ही धान लदी ट्रालियों को लेकर केंद्र पर पहुंचे। रतनपुरा विपणन केंद्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने साधन सहकारी समिति अइलख का भी निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केंद्र पर किसानों की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इनके तौल में आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रतनपुरा में कई केंद्र बंद चल रहे थे, जिसके कारण एक केंद्र पर दबाव बढ़ गया था। रतनपुरा में सभी क्रय केंद्र प्रारंभ करा दिए गए हैं। जिस कारण किसानों ने काफी राहत महसूस की है। जहां भी समस्याएं हैं सभी को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है। अईलख में भी खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed