फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto overturns after hitting bicycle, one dead, two injured

Mau News: साइकिल को टक्कर मारने के बाद भागने में पलटा ऑटो, एक की मौत, दो घायल

Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after hitting bicycle, one dead, two injured
मधुबन-फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास बुधवार की देर रात एक बेकाबू ऑटो पहले सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में बेकाबू होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में जहां साइकिल चला रहा युवक और सवार घायल हो गया, वहीं ऑटो में सवार यात्री की इस हादसे में मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराने के साथ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे मधुबन-घोसी मार्ग के अहिरौली में मधुबन के तरफ से जा रहा ऑटो बेकाबू हो गया और सिपाह के तरफ से आ रहे साइकिल में ऑटो ने जोरदार टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में करीब बीस मीटर दूर जाने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में साइकिल चला रहा आलमगीर (24) पुत्र शमशाद (24) निवासी मधुबन और पीछे बैठा रंजित (28) पुत्र रामबिलास घायल हो गया।वहीं ऑटो में सवार योगेंद्र (40) पुत्र दीपचंद निवासी अहिरौली जो कि वापस अपने घर जा रहा था। वह ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मधुबन पुलिस को सूचना दी, जहां पुलिस ने तीनों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने योगेंद्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। मृतक का एक 12 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राजभर है। पत्नी रंजू देवी एवं पुत्र रामप्रवेश का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उधर घटना के संबंध में मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर लापरवाही से ऑटो चलाने के आरोप में ऑटो चालक अमरेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed