फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto driver's body found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में ऑटो चालक का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found hanging under suspicious circumstances
चिरैयाकोट क्षेत्र के नसीरपुर गांव में आटो चालक की घर से थोड़ी दूर स्थित ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटकती लाश पाई गई। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी ने परिवार के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नसीरपुर के मौजा तिवारीपुर निवासी रमेश चौबे (45) पुत्र दिवाकर चौबे ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने पिता से अलग चिरैयाकोट में किराए के मकान में बीते छह वर्षों से रह रहा था। बृहस्पतिवार को वह अपने पैतृक गांव नसीरपुर गया हुआ था। यहां पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी अपने परिवार के सदस्यों से झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के समझाया था। शुक्रवार की सुबह रमेश का शव उसके घर से कुछ दूरी पर बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता दिवाकर चौबे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चिरैयाकोट के थाना प्रभारी उमेशचंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर, मृतक की पत्नी उमा देवी जो कि घटना के समय अपने मायके आजमगढ़ में थी। पति की मौत की सूचना पर थाने पहुंची। उसने पति की हत्या का आरोप लगाते परिवार के ही दो सदस्यों पर लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed