फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto-bike collides, bike driver dies

ऑटो-बाइक में भिड़त, बाइक चालक की मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Auto-bike collides, bike driver dies
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास मंगलवार की देर रात ऑटो-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसे हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ागांव निवासी मोतीलाल राजभर (48) बढ़ई का काम करता था। वह मंगलवार को गांव निवासी महेंद्र राजभर (45) के साथ बाइक से शहर में किसी काम को पूरा कर वापस गांव लौट रहा था। बडागांव प्राथमिक विद्यालय के पास एक बेकाबू ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मोतीलाल क मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महेंद्र राजभर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि परिवार की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। ऑटो को भी पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed