फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Audacious incident in Mau BJP candidate shot before block pramkuh chunav when he going to home

मऊ में दुस्साहसिक वारदातः ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, बाल-बाल बची जान

Sat, 10 Jul 2021 12:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

मऊ जिले में करौली माइनर के पास शुक्रवार की देर रात भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को लक्ष्य कर गोलीबारी की गई। हमले में प्रत्याशी के हाथ में गोली लगी। इससे पहले बड़राव ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी  वंदना राय के देवर संजय राय पर भी जानलेवा हमला हुआ। 

विज्ञापन
Audacious incident in Mau BJP candidate shot before block pramkuh chunav when he going to home
हमले में प्रत्याशी के हाथ में गोली लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले कई जिलों में हिंसा की घटनाएं घटी हैं। मऊ जिले में कहीं प्रत्याशी को गोली मारी गई तो कहीं प्रत्याशी के रिश्तेदारों या समर्थकों पर फायरिंग झोंक दी गई। हालांकि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन पुलिस खासा हलकान रही।

विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के करौली माइनर के पास शुक्रवार की देर रात भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को लक्ष्य कर गोलीबारी की गई। हमले में प्रत्याशी के हाथ में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल प्रत्याशी को दोहरीघाट सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा  निवासी प्रेमशंकर राय उर्फ टुनटुन  दोहरीघाट ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर वह और अपने चालक और अपने एक साथी के साथ प्रचार के बाद वापस अपने वाहन से कटघरा जा रहे थे। अभी वह दोहरीघाट के करौली माइनर के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रत्याशी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चालक के  बगल की सीट पर बैठे प्रेमशंकर राय के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद बदमाश  भाग गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को दोहरीघाट सीएचसी लेकर पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एसओ मनोज सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल गोली लगने से  घायल प्रत्याशी को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया है।

भाजपा के प्रमुख पद प्रत्याशी के रिश्तेदार को मारी गोली, रेफर

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार के पास शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार को गोली मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी से रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी है। वंदना राय के देवर संजय राय अपनी बुआ के लड़के अमरहट निवासी संतोष राय के साथ दुर्गविजय राय की इनोवा कार से प्रचार के लिए निकले थे। अमिला-बोझी मार्ग पर पांडेयपार के पास पहुंचने पर बाइक से आए बदमाशों ने इन पर फायरिंग कर दी।
 

इससे कार में अगली सीट पर बैठे संतोष राय को बायीं बांह में गोली लग गई।  इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना संजय राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष को दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed