फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attention to arrears, but not interested in resolving power problems for years

बकाया पर ध्यान , लेकिन बिजली समस्या दूर करने में वर्षो से कोई रूची नहीं

Wed, 11 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Attention to arrears, but not interested in resolving power problems for years
कोपागंज (मऊ)। बिजली विभाग बकाया राशि पर तुरंत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई तो कर रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण कोपागंज तथा वलीदपुर नगर पंचायत के दो वार्डों में बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था है।
विज्ञापन

बांस-बल्ली पर बेहद कम ऊचाई पर झूलते बिजली के तारों से हादसे की आशंका को लेकर कई बार संबंधित क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से इस समस्या का निदान की मांग को लेकर लिखित तथा मौखिक शिकायत दर्ज करा चुके है। बावजूद इसके विभागीय अफसर इसे दूर करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के पूर्व कोपाकोहना तथा हिकमा गाढ़ा में बीते कई वर्षों से बांस-बल्ली के सहारे 1200 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। बांस-बल्ली के सहारे संचालित बिजली आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति यह है कि आए दिन कोई न कोई बांस-बल्ली टूटने से पूर्ति ठप होती है। वहीं हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। इसके बाद फिर रहवासी खुद ही क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर दूसरा बांस-बल्ली लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं है इस समस्या से बिजली विभाग के अधिकारी अवगत नहीं है। इस समस्या को दूर करने को लेकर कई बार लोगों ने लिखित तथा मौखिक शिकायत कर चुके है। लेकिन हर बार आश्वासन तो मिलता है लेकिन इस समस्या को दूर नहीं किया जाता है। समस्या के संबंध में हिकमा गाढ़ा निवासी सरफराज, एहसान तथा एकलाख तथा कोपाकोहना निवासी रामानंद, हरीशचंद्र ने बताया कि विभाग को वर्तमान मे बकाया राशि को वसूल करने के लिए अभियान तो चलाया जा रहा है। जिसमें बकाया राशि पर तत्काल उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की जा रही है। इस बाबत एक्सईएन दुर्गविजय सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। जल्द ही वो दोनों क्षेत्रों का सर्वे कर समस्या का निदान का प्रयास करेंगे।

नीचे झूलते तारों से होते हैं हादसे
बिजली विभाग की लापरवाही से केवल आपूर्ति बाधित हीं नहीं होती है बल्कि यह जानलेवा भी साबित होती है। दरअसल विभाग द्वारा जर्जर तारों तथा नीचे लटके तारों की समस्या को दूर नहीं किया जाता है। इसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। बीते 27 अक्तूबर को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बरडीहा गांव में नीचे लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से धान का बोझा लेकर जा रहे किसान लालू चौहान 24 पुत्र प्रभुनाथ की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि किसी अनहेनी घटना को लेकर समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था। बावजूद अधिकारियों ने इस समस्या को दूर करने में रूची नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed