फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attachment of property worth 80 lakhs of Mukhtar's aide

मुख्तार के सहयोगी की 80 लाख की संपत्ति कुर्क

Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attachment of property worth 80 lakhs of Mukhtar's aide
बढुुआगोदाम। माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी रामअवध सिंह की 80 लाख की संपत्ति बुधवार को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। यहां प्रशासन की झंडी लगा दी गई। बाद में इस जमीन की नीलामी कर भरपाई की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव निवासी रामअवध सिंह पर 65 लाख रुपये का स्टांप बकाया है। इसकी कई बार नोटिस भी जारी की जा चुकी है। इसके अलावा पांच बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया था। प्रशासन ने बीते दिनों बुलडोजर लगाकर जमीन अतिक्रमणमुक्त करा दिया था। यह जमीन भी करोड़ों की है। इस पर प्रशासन की तरफ से लगभग 15 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। इस प्रकार करीब 80 लाख रुपये का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंचे और डुमरांव स्थित 1.70 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर लिया। इस जमीन पर खेती हो रही थी। जमीनों को कुर्क करने के बाद प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम सदर हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के बाद जमीन की नीलामी की जाएगी। नीलामी के धन से बकाया राजस्व की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed