{"_id":"61af9cf042eedb203d5b3bd7","slug":"atm-became-a-showpiece-in-the-absence-of-cash-mau-news-vns626659239","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी के अभाव में शोपीस बने एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी के अभाव में शोपीस बने एटीएम
विज्ञापन
मऊ। नगर में राष्ट्रीयकृत बैंकों ने दर्जनों एटीएम तो लगा दिया गया है, लेकिन इसमें रुपये डालने में लापरवाही देखने को मिल रही है। इसका परिणाम यह है कि 24 घंटे एटीएम से रुपये देने का दावा करने वाले राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम दिन हो या रात केवल शोपीस बन गए हैं। नगर के कुछ एटीएम के शटर हमेशा डाउन ही रहते हैं।
इससे नगरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर नगदी के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी का यहां कई निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। ऐसा नहीं है कि इस मामले में बैंक के जिम्मेदारों को जानकारी नहीं है, बावजूद न तो इस समस्या को दूर करने का प्रयास हो रहा है न ही इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है।
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, आजमगढ़ मोड़, बाल निकेतन तिराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा समेत नगर के दूसरे मुख्य मार्ग-चौराहे व तिराहों पर राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों ने एटीएम खोलने में जितनी तेजी दिखाई थी। लेकिन अब इन एटीएम में रुपये डालने में उतनी तेजी नहीं दिखा रहे हैं। हालात यह है कि दिन हो रात के समय शहर के अलग अलग जगहों पर लगे एटीएम में रुपया न होने पर लोग वापस हो रहे हैं। इससे सबसे अधिक नुकसान उन ग्राहकों का हो रहा है, जिनके घर के मुखिया बाहर रहते हैं और वह अभी तक एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। इसके अलावा नगर में कई बड़े निजी अस्पताल होने के चलते जिले के अलावा बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जिले से आकर इलाज कराने वाले मरीजों के तीमारदारों को एटीएम के खाली होने पर यह लोग नगदी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने इस समस्या को लेकर सोमवार की रात में गाजीपुर तिराहा से बालनिकेतन तिराहा तक लगे एटीएम की हकीकत जांचने का प्रयास किया। जहां टीम को नरई बांध स्थित एक बैंक, गाजीपुर तिराहा पर बंद मिला। वहीं रोडवेज के पास दो अलग अलग बैंक के एटीएम खुला तो मिला, लेकिन इसमें नकदी नहीं था। एटीएम से रुपये नहीं मिलने के कारण ग्राहकों को बैंकों में लंबी लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। ग्राहकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मऊ के एलडीएम पीएन मिश्र ने बताया कि एटीएम से 24 घंटे नगदी निकालने की सुविधा बहाल करने लिए संबंधित बैंक की शाखाओं को दिशा निर्देश जारी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित बैंक की तरफ से एटीएम पर गार्ड की तैनाती की जाती है। एटीएम मेेें कैश न होने की स्थिति में खाताधारकों को संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को शिकायत दर्ज कराना चाहिए।