फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asthma

रोजाना व्यायाम करें अस्थमा के मरीज

Tue, 05 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Asthma
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल के सभागार में विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने अस्थमा के मरीजों को रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अस्थमा से ग्रस्त मरीजों के सांस नलियो में सूजन आ जाती है, जिससे नलियां सिकुड जाती है। मरीज को सांस लेने मे परेशानी होती है। बदलते मौसम मे यह बीमारी काफी तकलीफ देय होती है। सांस की नलियों मे सिकुडन होने से कुछ समय बाद फेफड़े मे भी हवा भर जाती है। इससे मरीज को अस्थमा अटैक का खतरा होता है। अस्थमा के लक्षण कई चरणों में सामने आता है, जैसे अस्थमा के शुरूआती दौर में सांस लेने मे परेशानी होना, घुटन महसूस होना, निरंतर खांसी होना आदि। अस्थमा से ग्रस्त हो चुके मरीजों को सुबह और शाम के समय बलगम बनना, सांस छोडते समय सीटी बजने की शिकायत होती है। अस्थमा अटैक मे मरीजो का पल्सरेट बढ़ जाता है। तेज खांसी होती है, नाखून और होठ नीले पड़ जाते हैं। यदि मरीज मे ऐसे लक्षण दिखयी दे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।कहा कि अस्थमा के मरीज प्रत्येक दिन व्यायाम करें।हरी सब्जी का सेवन करें। धूम्रपान न करें, तंबाकू सिगरेट आदि से दूर रहें। अस्थमा के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परार्मश ले। प्रदूषण एवं धूल के संपर्क में ज्यादा रहने से अस्थमा और सांस की तकलीफ होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed