फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assets of 16 million ?in fire

अंगीठी बनी शोला, 16 लाख से अधिक की संपत्ति राख

Tue, 23 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 23 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Assets of 16 million ?in fire
ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी की आग ने चार दुकानों को राख कर दिया। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चौक के निकट भीड़ भाड़ वाले स्थान पर लगी आग से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में कटरैन पर चढ़े लोग गिर भी गए। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों एवं फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चौक के निकट मुस्तफा आटो पार्ट्स की दुकान में अंगीठी जलाकर दुकानदार एवं ग्राहक अलाव ताप रहे थे।

 इस दौरान अंगीठी से निकली चिंगारी छिटककर दुकान में रखे सामानों तक पहुंच गई। दुकान में रखे मोबिल आदि ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते पूरी दुकान एवं पीछे के पावरलूम रखे मकान धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग की लपट इस कदर थी आसपास की चार दुकान को प्रभावित की। इसमें रखा लगभग 16 लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।

 आग से उठे धुंआ को देखकर मौके पर जुटे सैकड़ों लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने के प्रयास में एक कटरैन पर दस से 15 लोग चढ़ गए। भार पड़ने के चलते कटरैन धराशाही हो गया।

इसमें मुश्ताक  एवं इसका भाई हाजी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड  कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया।


आग से मुश्तफा के जनरल स्टोर का सामान, दो पावरलूम, एक आटो रिक्शा जलकर राख हो गया। वकील पुत्री हाजी के आटो पार्ट्स की दुकान , हाजी पुत्र मुहम्मद फारुख के आटो पार्ट्स की दुकान का सामान एवं मुख्तार पुत्र हाजी के दुकान में मोबिल आदि जलकर राख हो गए। फायरब्रिगेड कर्मियों ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed