{"_id":"6ac5390b56cca3f84903ed88","slug":"assessment-of-flood-damage-sought-memorandum-submitted-to-sdm-mau-news-c-295-1-svns1028-153141-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाढ़ से हुए नुकसान का कराया जाए आकलन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाढ़ से हुए नुकसान का कराया जाए आकलन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की समस्या को लेकर ज्ञापन देते भरत भैया।
मधुबन। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपक सिंह को सौंपा। उन्होंने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में फसल, मकान और मवेशियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि सरयू नदी में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलस्तर में कमी आने के बावजूद हजारों एकड़ खड़ी फसल डूबने से किसानों के सामने संकट है। कई ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन, शुद्ध पेयजल, तिरपाल और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की।
उन्होंने नष्ट हुई फसलों, मवेशियों और क्षतिग्रस्त मकानों का निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर भरत भैया, राम प्रसाद चौधरी, शैलेंद्र कुमार, भोला प्रसाद, जय हिंद कुमार, राम नयन साहनी आदि शामिल थे।