फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assembely election 2017, Ghosi, sadar

घोसी, सदर विधान सभा के बूथों पर लगेगी पैरामैलेट्री फोर्स

Sun, 29 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Assembely election 2017, Ghosi, sadar
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में संवेदनशीलता को देखते हुए घोसी एवं सदर विधान सभा के बूथों पर परामैलेट्री फोर्स लगाई जाएगी। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट 97 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, 100 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि पावर प्रजेंटेशन देखने के बाद निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि मंडल के तीनों जिलों में मऊ की निर्वाचन संबंधी तैयारी सबसे अच्छी है। कहा, यही स्थिति चुनाव तक बनी रहनी चाहिए। कमिश्नर ने शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अफसर को हर दिन बूथों का निरीक्षण करना चाहिए। इससे पता चल सकेगा कि बूथों पर किन सुविधाओं की कमी रह गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने बताया कि घोसी एवं सदर विधान सभा के बूथों पर परामैलेट्री फोर्स लगाई जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी चारों विधान सभा क्षेत्रों में 200 बूथों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को वोट डालने  के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 24 फरवरी से चार  दिन 100 स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सभी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा धागा बांधकर उन्हें चार मार्च को मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस  अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से अब तक की चुनाव की तैयारियों को बताया गया ।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर ज्यादा देर तक लाईन लगाकर खड़ा न होना पड़े इसकी व्यवस्था कर ली जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि इस जनपद  में 107/16 में यहां पर अच्छे काम हुए हैं। चुनाव में अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जनपद में विधान सभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट 97 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, 100 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। जनपद में कुल 17 हजार कार्मिक हैं जबकि आवश्यक्ता केवल नौ हजार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी धर्मवीर ने बताया कि जनपद में सभी अराजक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है उन्हें प्रतिबंधित किया जायेगा तथा असलहे जमा कराये जा रहे हैं। बैठक में  पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष  कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव  कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय, चारो उप जिलाधिकारी एवं  सभी क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed