फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ashok Singh declared BJP candidate from Sadar seat

अशोक सिंह सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित

Sat, 12 Feb 2022 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singh declared BJP candidate from Sadar seat
भारतीय जनता पार्टी ने मऊ जिले की बहुप्रतीक्षित सदर सीट से अशोक सिंह पर विश्वास जातते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। अशोक सिंह के नाम को लेकर पिछले काफी समय से कयासबाजी की जा रही है। अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही इस सीट पर सियासी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। अशोक सिंह मऊ सदर सीट से टिकट पाने वाले दावेदारों की लंबी सूची में शामिल थे। अशोक सिंह के भाई मन्ना सिंह की वर्ष 2009 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। अशोक सिंह की तरफ से पिछले दो विधानसभा चुनावों से भाजपा से टिकट की दावेदारी की जा रही थी। मऊ की इस दिलचस्प सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कई दिग्गज नेता अपने दावेदारी पेश कर रहे थे। शनिवार को सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और अशोक सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर उन्हें टिकट मिलने की बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed