फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As the water level of Ghaghra increases again, people from coastal areas

घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे

Fri, 14 Sep 2018 10:50 PM IST
mau
mau Updated Fri, 14 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
As the water level of Ghaghra increases again, people from coastal areas
घाघरा का जलस्तर बढ़ने के बाद दोहरीघाट के तटवर्ती इलाके में डूबी फसल। - फोटो : mau
घाघरा में एकाएक उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है। नदी के उग्र होने के आसार से लोगों की नींद उड़ गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।  नदी के रौद्र रुप धारण करने से ऐतिहासिक धरोहरों तथा तटवर्ती इलाकों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

 
 लगातार पिछले पांच दिनों से घट रही घाघरा के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से एक बार फिर लोगों को नदी के कहरकी चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को गौरीशंकर घाट पर जलस्तर 69.50 मीटर रहा।  जबकि गुरुवार को जलस्तर 69.40 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। अब नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेमी नीचे बह रही है। हालांकि नदी खतरा बिंदु से काफी नीचे है लेकिन जिस तरह से नदी बढ़ी हैं उससे लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। 
विज्ञापन


कटानपीड़ितों की मानें तो जब-जब नदी घटती बढ़ती है तब-तब भारी नुकसान हुआ है।  घाघरा में उफान आने से नगर स्थित ऐतिहासिक धरोहरे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, शवदाह स्थल, सरस्वती मंदिर, डीह बाबा का मंदिर,खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला आदि पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घाघरा के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, पतनई, सरया, ठाकुर गांव, बीबीपुर ताहिरपुर, सरासो, जमीराचौरादिह, क़ोरौली, बेलौली, पाऊस, ठिकरहिया, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि गावो के किसान इस दहशत में हैं कि इस बार घाघरा के बढ़ने से जो फसले बची है वह पानी मे डूबने से फिर बरबाद हो जाएंगी। इस आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed