फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the water level of Saryu river decreased, the erosion started, migration started.

सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होते ही कटान तेज, पलायन शुरू

Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
As soon as the water level of Saryu river decreased, the erosion started, migration started.
दुबारी के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया नयी बस्ती के पुरवा में घाघरा नदी से होती कटान।संवाद - फोटो : MAU
दुबारी। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होने के बाद कटान तेज होने से लोगों धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर मेें 55 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी का रौद्र रुप देखकर कई गांवों के कटान पीड़ितों ने पलायन शुरू कर दिया है। लोग अब अपने घरों को तोड़कर कीमती सामानों को सुरक्षित करने में लग गए हैं।नदी के जलस्तर में 55 सेमी कमी आ गई है। नदी काजलस्तर 63.20 मीटर से घटकर से 62.65 मीटर पर आ गया है। बुधवार को भी धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया, नयी बस्ती के निकट कटान तेज हो गई है। गांव के 35 कटानपीड़ितों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। अपने कच्चे पक्के मकान को तोड़कर कीमती सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे हैं। राजस्व विभाग की टीम बिंटोलिया, नयी बस्ती में पहुंचकर राजस्व क्षति का आकलन करने में लगी रही।बिंदटोलिया, नई बस्ती के काशी चौहान, भरत चौहान, सतींद्र चौहान, मेल्हू, रुदल, नागेंद्र, भुलई, छागुर, शिवचंद, भगत, फागू ,दरोगा, अनिल, कैलाश, प्रहलाद, गुलाब, नन्हकू, नीबू लाल, राम मिलन, बेचू, शंभू, खरभान राम, शीशा, घनश्याम, सरल, सोनू, मोनू, राधेश्याम, नंदू, दुलारे, रामचंद्र, भोलू ,अमला, अर्जुन, रामबचन आदि कटानपीड़ित नदी की जद में आने से अपने आशियाने को तोड़कर कीमती सामानों को सुरक्षित करने में लगे रहे। कटानपीड़ितों का कहना था कि नदी के उग्र होने के बाद भी न तो सिंचाई विभाग और न ही प्रशासन की तरफ से कटान रोकने का उपाय नहीं किया जा सका है। चार वर्ष से लगातार कटान हो रही है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed