फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the clock strikes twelve o'clock in the night, people drowned

घड़ी में रात के बारह बजते ही जश्र में डूबे लोग

Fri, 31 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
As soon as the clock strikes twelve o'clock in the night, people drowned
मऊ। नए साल को लेकर चल रही तैयारियों का दौर शुक्रवार की शाम ढलते ही अपने शबाब पर छा गया। लोग घरों में केक काटने तथा नये साल के स्वागत के लिए दिन भर तैयारी में जुटे रहे। दिन भर बेकरी की दुकानों सहित विभिन्न बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोगों को बधाई देने का क्रम पूर्व संध्या से ही प्रारंभ हो गया। घड़ी मेें रात के 12 बजते ही लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन द्वारा ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर न्यू ईयर का जश्न मनाने की मनाही का काफी असर दिखा। एक तरफ जहां लोग हर वर्ष देर रात तक सैकड़ों लोगों के साथ जश्न में डूबे रहते थे। वहीं वर्ष 2022 का आगाज काफी सादगी से होता दिखाई दिया।
विज्ञापन

नए साल को नए अंदाज में मनाने के लिए खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। सोशल मीडिया नव वर्ष की बधाइयों से पट गया। वहीं बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने नए वर्ष पर पकवान बनाने व मेहमानों के स्वागत के लिए चाय, चीनी, सूजी, मैदा, बेसन, मटर आदि की जमकर खरीदारी की। ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट सहित विभिन्न तरह की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। शाम होते-होते युवाओं में तो गजब का उत्साह दिखा। युवाओं का कई ग्रुप अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल के इंतजार में मस्ती के बीच गुजारा। ज्यों ही घड़ी ने रात मेें 12 बजकर एक सेकेंड बजाया वैसे ही लोगों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक दूसरे को बधाई दी। काफी संख्या में लोगों ने घरों की छतों से जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

फूलों व गुलदस्तों से रहा बाजार गुलजार
मऊ। नए साल के स्वागत के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के समीप फूल मंडी में तरह-तरह के फूलों व गुलदस्तों से बाजार गुलजार रहा। दिन भर लोगों ने गुलाब, आर्केट, झरबेरा, ग्लाइडोला, गुलदावदी, गेंदों आदि फूलों व गुलदस्तों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed