{"_id":"8365086cf4739fc213f1870714b42770","slug":"art-and-cultural-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला के माध्यम से सभी को एकसूत्र में पिरोया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला के माध्यम से सभी को एकसूत्र में पिरोया
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नगर के पुरानी तहसील स्थित एक होटल में चल रहा पांच दिवसीय एकता शिविर गुरुवार को विभिन्न प्रदेशों की कला के प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।
विभिन्न प्रांतों से आए युवाआें ने अपनी कला से देश को एकसूत्र में पिरो दिया। पूर्वोत्तर के युवाओं ने बीहू व लोकनृत्य पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की टीम ने झांझिया नृत्य प्रस्तुत किया। बिहार की टीम ने कजरी पेश किया। आसाम से आए युवाओं ने बीहू नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। पंजाब के भांगड़े पर सभी थिरके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द आपसी भाईचारा एवं मानवीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए युवा शक्ति एवं तरुणाई को जगाने का जज्बात का विकास करने में राष्ट्रीय एकता शिविरों का बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन
वास्तव में जहां एक ओर पूर्वोत्तर ने गिद्दा एवं बीहू लोक नृत्य का जोरदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा है।
इस शिविर में एक साथ आर्थिक रुप से संपन्न क्षेत्र पंजाब, हरियाणा के युवा तो दूसरी ओर विकास का प्रयास करते हुए जनजातीय क्षेत्रों के पिछड़े हुए युवा एक ही छत के नीचे एक साथ भोजन कर रहे हैं।
कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजन करने के पीछे नेहरू युवा केंद्र संगठन की अपनी जो मनसा है कि यहां पर उपस्थित विभिन्न प्रांतों के
प्रतिभागियों में एक दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान रहन सहन, खान पान, वेषभूषा तथा एक दूसरे के परिधानों व संस्कृतियों से आप रूबरू होकर सभी के
अच्छाइयों को अपने साथ आत्मसात करते हुए एकता के संदेश के साथ अपने प्रांतों को जाएंगे। इसी क्रम में नेहरु युवा केंद्र के युवा समनव्यक शफीक जमा खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में इनव्हीलर क्लब सोसाइटी की अध्यक्ष कंचन तिवारी ने प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया। गोरखपुर की संस्था वेड इंपेक्ट नेचुरल सोसाइटी ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्र, विजय कुमार सिंह, राकेश यादव, अर्जुन आदि शामिल थे।