{"_id":"5eb584248ebc3e9036453af6","slug":"arrested-mau-news-vns523970584","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम मोदी को टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पीएम मोदी को टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 09 May 2020 02:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर निवासी एक युवक को शुक्रवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत किसी ने पुलिस अधीक्षक से की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
Trending Videos
इसकी शिकायत एक फेसबुक यूजर ने एसपी अनुराग आर्य को स्क्रीनशाट्स उनके मोबाइल पर भेजते हुए की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।