फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arrested for posting posts inciting religious sentiments

धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for posting posts inciting religious sentiments
मधुबन।प्रदेश के कानपुर में हुए बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने का निश्चय किया है। इस क्रम में पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में सक्रिय ह्वाट्सएप और फेसबुक के पोस्ट की जांच कर लोगों को चिंहित करने के कमा तेजी ला दिया। धार्मिक उन्माद फैलाने और समाज में विवाद पैदा करने वाले पोस्ट डालने वाले तत्व अब पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने वृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के पिपरा निवासी मोहम्मद गनी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने क्षेत्र के ऐसे 40 लोगों को नोटिस जारी किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट डालने वाले गिरोह के सदस्य के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इस बारे में सीओ मधुबन उमाशंकर उत्तम का कहना है कि समाज में सद्भाव बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही है। ऐसे अफवाहों से जुड़े धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज डालने वालों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी करेगी चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed