फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arrested five thousand prize money after encounter

मुठभेड़ के बाद पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2017 11:16 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 20 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम की पांच हजार के इनामी बदमाश हरिकेश यादव पुत्र रामबचन निवासी गवली पलिया रानीपुर को मंझनपुर पिड़उथ सिंहपूर गांव के पास से मुठभेड़ के बाद एक 315 बोर के तमंचे, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से मई माह में रानीपुर से लूटी गई, बाइक के साथ साथी द्वारा छोड़ी गई, दूसरी मोटर साइकिल को भी बरामद किया। इसका एक साथी भागने में सफल रहा। हरिकेश यादव के ऊपर बलिया, आजमगढ़ सहित मऊ में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसने पहला अपराध भीमपुरा थाना क्षेत्र के सुग्रीव चौहान को गोली मार कर किया था।             
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल डीके श्रीवास्तव व बोझी चौकी प्रभारी संतोष तिवारी को गश्त के दौरान चीनी मिल के पास सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध धरौली बोझी मार्ग पर अपराध के फ़िराक में हैं। इस पर पुलिस हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर हैं। पुलिस के नजदीक पहुंचने तथा उनको रोकने पर वे असलहे से फायर कर भागने लगे। इस पर पुलिस दल ने हिम्मत कर दोनों की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश किया। एक अपराधी पकड़ में आ गया। दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में उसकी पहचान पांच हजार के इनामी बदमाश हरिकेश यादव निवासी गवली पलिया रानीपुर के रूप में हुई। उसने मोटरसाइकिल को रानीपुर क्षेत्र से मई माह में लूटने की बात बताई। यह भी बताया कि सबसे पहले भीमपुरा में सुग्रीव चौहान को गोली मारी थी। रतनपुरा में बबलू सिंह की हत्या। बलिया मोड़ पर गुप्ता को गोली मारन्े,मझवारा बाजार में  शराब व्यवसायी सुभाष प्रजापति को रात्रि में गोली मारकर घायल करने, रानीपुर के सीमेंट व्यवसायी से रंगदारी मांगने आदि अपराधों में सम्मिलित होने की बात बताई। यह भी बताया कि प्रधान सहित बोझी क्षेत्र के कई लोग उसके निशाने पर थे। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed