फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arpana Yadav tops in Mehndi contest

मेहंदी प्रतियोगिता में अर्पना यादव अव्वल

Thu, 27 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arpana Yadav tops in Mehndi contest
नगर क्षेत्र स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में सावन उत्सव में हाथों पर मेंहदी रचाई छात्राएं।
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी से बहुत ही सुंदर तथा आकर्षक कलाकृतियों को उकेरा। कुछ छात्राओं के हाथों में उकेरी गई मेहंदी लोगों को बहुत ही खूबसूरत लगी।      
विज्ञापन

 
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नौवीं कक्षा के  येलो हाउस की अर्पना यादव को मिला। द्वितीय स्थान ब्लू हाउस 12वीं गणित वर्ग की छात्रा रीषिता वर्मा व  येलो हाउस की छात्रा आर्या सिंह को तथा तृतीय स्थान येलो हाउस 12वीं गणित वर्ग की छात्रा शिप्रा सिंह व  10वीं कक्षा रेड हाउस की छात्रा सुस्मिता राज को मिला।
विज्ञापन


सांत्वना पुरस्कार के रूप में येलो हाउस 12वीं कॉमर्स की छात्रा यषवी राय, ग्रीन हाउस 12वीं कॉमर्स की छात्रा शिखा सिंह, ग्रीन हाउस 12वीं गणित वर्ग की आंचल वर्मा , ग्रीन हाउस नौवीं की छात्रा अंजली तथा येलो हाउस नौवीं की छात्रा श्रुती सिंह को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि  विद्यालय के प्रबंधक  विजय बहादुर पाल ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता से छात्राओं की हस्तकला की प्रतिभा का निखार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन छात्राओं की स्वनिर्मित हस्त-कौशल का विकास करने के उद्देश्य से किया जाता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपने हुनर बिखेरने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर, कंचन सिंह, सुमन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed