{"_id":"5dbeb3d48ebc3e01506f0d0c","slug":"army-rally-bharty-in-varanasi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः तीसरे दिन मऊ के युवाओं ने दिखाया दमखम, दौड़ में इतने हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः तीसरे दिन मऊ के युवाओं ने दिखाया दमखम, दौड़ में इतने हुए सफल
Sun, 03 Nov 2019 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौ़ड़ लगाते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के तीसरे दिन रविवार को मऊ जिले के 4544 अभ्यर्थियों में से दौड़ में 400 अभ्यर्थी सफल रहे। 4144 अभ्यर्थी असफल रहने के कारण वापस लौट गए। सोमवार को भर्ती रैली के लिए जौनपुर जिले की मछलीशहर, मड़ियाहूं, जौनपुर और शाहगंज तहसील के 7498 अभ्यर्थियों का पंजीयन है।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार की भर्ती के लिए मऊ जिले की घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊनाथभंजन तहसील के 6515 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1971 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती निदेशक ने पुन: अपील की कि अभ्यर्थी जालसाजों के झांसे में न आएं।
सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। जालसाज किसी अभ्यर्थी को सेना में भर्ती नहीं करा पाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जद में अलग से आएंगे। इसलिए अपनी मेहनत, अभ्यास और खुद के दमखम पर विश्वास कर भर्ती रैली में शामिल हों।
विज्ञापन
मऊ से आए अभ्यर्थियों का रविवार को कहना था कि शौचालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन संख्या कम है। इसकी वजह से समस्या हो रही है। इसके साथ ही सभी ने कहा कि हम लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। इसलिए सुबह, दोपहर और शाम तीन बार फागिंग की जाए ताकि मच्छर न काटें।