मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को 41वां स्थापना दिवस और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस साल आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कालेज के उत्तरोत्तर विकास की कड़ियों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, गजल, लोकगीत, नाटक, लघु नाटिका, आदि कार्यक्रम पेश कर वाहवाही बटोरी। प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में चैंपियन अनुपम यादव और छात्रा वर्ग की चैंपियन सविता यादव को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता में अर्चिता गुप्ता निबंध में संजीत कुमार लोकगीत में संजीत कुमार गजल में रागिब स्वरचित कविता के लिए अंकित मौर्य क्विज में सोनू गुप्ता, कॉमेडी मिमिक्री के लिए सुधाकर यादव, वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए अर्चिता गुप्ता, रंगोली के लिए कोमल और गुलशनारा की टीम सोलो डांस के लिए आजाद कुमार, पोस्टर प्रतियोगिता के लिए रोली और गुलशनारा मेहंदी प्रतियोगिता के लिए तबस्सुम आरा लघु नाटिका के लिए अर्शी रिफत और नगमा ऐरम को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सर्जन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया तथा डॉ. मानिका गुप्ता ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने कहा कि संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज क्षेत्र के लिए गौरव है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान वर्ग की शिक्षा मिलने से यह कॉलेज जनपद में विशिष्ट स्थान रखता है। यहां से शिक्षा ग्रहण कर आप जिस भी क्षेत्र में जाएं अपने जीवन में हमेशा अच्छा और बहुत अच्छा करते रहने का प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. मोनिका गुप्ता ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र कुमार, डॉ. रामनाथ यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जगलाल, डॉ. मीता सरल,डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. हुर तलअत, डॉ. कमलेश कुमार आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. राकेश कुमार ने किया।