फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anti-rabies injection in district hospital

जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं

Mon, 07 May 2018 11:05 PM IST
mau
mau Updated Mon, 07 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies injection in district hospital
इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो
जिला अस्पताल में एंटीरैबीज इंजेक्शन का अभाव होने से मरीज लौट रहे हैं। पिछले एक माह से यह स्थिति बनी है। ऐेसे में वह निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। डॉग बाइट के करीब 30 से 35 मरीज रोजाना अस्पताल इलाज के लिए पहुंच रहे।  
विज्ञापन


पिछले  कुछ महीनों में शहर में कुत्तों और ग्रामीण क्षेत्रों में सियार तथा दूसरे जानवरों का आतंक काफी बढ़ा है, संबंधित नगर पालिका और ग्राम पंचायते इस पर लगाम लगाने में जहां असर्मथ है, वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में संवेदनाओं का अभाव है। सदर अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि इंजेक्शन के अभाव में रोजाना 20 से 25  मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है। इनमें अधिकांश मरीज जिले के मधुबन, मुहम्मदबाद गोहना और घोसी तहसील के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कोपागंज के डांडी के महेश ने बताया कि उसके दस वर्र्षीय पुत्र मुकेश  को रविवार की शाम कुत्ते ने काट लिया था। सोमवार को सदर अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने आया, लेकिन इंजेक्शन न होने से वापस लौटना पड़ा।  इस बावत अस्पताल अधीक्षक डा. बृजबिहारी कुमार का कहना है एंटी रैबिज इंजेक्शन का अभाव इन दिनों पूरे प्रदेश के जिला अस्पतालों में है। अस्पताल में ढाई माह पूर्व ही 1000 एंटीरैबिज इंजेक्शन आया था, इससे सदर अस्पताल सहित सीएचसी केंद्रों को भी भेजा गया था। 1000 इंजेक्शन की डिमांग मांग भेजी जा चुकी है, जल्द ही इनके आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed