{"_id":"5eb6c40a8ebc3e909d5b784a","slug":"answer-books-will-be-tested-under-cctv-camera-surveillance-mau-news-vns5240993174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में जांची जाएगी उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में जांची जाएगी उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते ठप चल रहा यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 12 मई से शुरू होगा। छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगीं। मूल्यांकन कार्य से पूर्व नगरपालिका, नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।
परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्लब्स तथा मास्क लगाकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करेंगे। बोर्ड द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र ही पास के रुप में मान्य होगा। विद्यालय के मुख्य द्वारा पर गुजरते ही परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र आने से पूर्व आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करना होगा। मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। बोर्ड से 520834 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 50035 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा सका है। बोर्ड के नए निर्देश के तहत 12 मई से शुरू होगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 12 मई से शुरू होगा। परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मास्क लगाकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। बोर्ड द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र ही पास के रुप में मान्य होगा।