फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another rake of fertilizer will come in a week, farmers will not have any problem

Mau News: एक हफ्ते में खाद की एक और रेक आएगी, किसानों को नहीं होगी दिक्कत

Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Another rake of fertilizer will come in a week, farmers will not have any problem
मऊ। धान की रोपाई के बाद खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले में 28532 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। 15 जुलाई तक एक और रेक उपलब्ध हो जाएगी। जिले में 30550 मीट्रिक टन खाद आपूर्ति का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई, नलकूप एवं सहकारिता विभाग के कार्यों तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संबंध में समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसानों को दिक्कत नहीं होगी। कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ओपन सोर्स डाटा के सत्यापन के लिए अब भी 4194 डाटा तहसील स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन

इसपर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर ओपन सोर्स डाटा के सत्यापन के लिए लंबित मामलों को संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र ही निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ बैठकर कर उन्हें प्रोत्साहित करने एवं श्री अन्न के मिनी किट किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में इस वर्ष बागवानी के लिए 11 हेक्टेयर, संकर शाकभाजी के लिए 115 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस वित्तीय वर्ष में 200 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना है। कुल 52 लाख 75 हजार रुपये की कार्य योजना शासन से मिली है। हाईटेक नर्सरी के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है एवं वर्क आर्डर जारी हो चुका है।

सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग के अधिकांश जर्जर भवनों का क्षेत्र पंचायत निधि से कायाकल्प कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कृषि उपनिदेशक, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed