फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anniversary

जयंती पर याद की गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

Thu, 19 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 19 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anniversary

विज्ञापन
जिले के स्थापना दिवस को भी धूमधाम से मनाया गया
फोटो
मऊ। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती और जिले के स्थापना दिवस पर नगर क्षेत्र के हिंदी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमे ंकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और मऊ जिले के संस्थापक कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यापंण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने की।


समारोह  को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला थीं। उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिया था। जिसमें बैंकों के राष्ट्रीकरण, गुट निरपेक्षता नीति का कड़ाई से पालन, गरीबी उन्मूलन की अनेक योजनाओं को देश में संचालित कराकर भारत को विकाशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया था। इंदिरा गांधी देश ही नहीं विश्व की नेता थीं।
विज्ञापन



 जिले के स्थापना दिवस के बारे में बोलते हुए का कि कल्पनाथ राय ने जिले की स्थापना कराई। जिले और पूर्वांचल के विकास के लिए कल्पनाथ राय को मात्र 10 वर्ष का अवसर मिला। उन्होंने जिस प्रकार से जिले के विकास के बारे में सोचा आज उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पीसीसी सदस्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया आजतक किसी ने नही किया। आरयन लेडी के रुप में उनकी सेवाओं को कभी देश विस्मृत नही करेगा।


इस दौरान मुख्य रुप से सुरेश पासी, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, मन्नान खां, हीरालाला राजभर, सावंत सिंह, मुश्ताक अली, सुशील चौधरी, जन्मेजय सिंह, बनवारी राम, रामआधार निराला, सीमा परवीन, जयंत सिंह, हाशिम , दीनानाथ यादव आदि मौजूद थे। इसी क्रंम में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भी नगर क्षेत्र के रौजा स्थित एक प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।


 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी साहसी महिला थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आम जनता के लिए काफी कार्य किए। बैंकों को राष्ट्रीकरण करके आम जनता को कम ब्याज पर ऋण दिलाने का रास्ता साफ कर दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून ने कहा कि इंदिरा गांधी की इच्छा शक्ति की दुनिया लोहा मानती थी।



 कार्यक्रम के बाद लोगों ने जिले के स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में मौजूद जिले की स्थापना में अहम भूमिका अदा करने वाले स्व.कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से रामजपित पांडेय, अबुबकर अंसारी, सुबाषचंद गुप्ता, नसीम बेलाली, शशिकांत राय, अकरम प्रीमियर, मुहम्मद हाशिम , मनोज गिहार, योगेश कुमार, मुहम्मद शाहिद, नेयाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed