फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Animals cause trouble on the roads

सड़कों पर परेशानी का सबब बने छुट्टा पशु

Thu, 12 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Animals cause trouble on the roads
गांव से लेकर नगर तक सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशु अब आफत बनने लगे हैं। समस्या पर नियंत्रण न होने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। छुट्टा पशुओं के झुंड सड़कों के बीच जमे रहने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन के पास इस समस्या से निपटने का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की अधिसंख्य सड़कों पर छुट्टा आसानी से घूमते दिखाई देते हैं। इन दिनों यह समस्या परदहा ब्लॉक के बढुआ गोदाम, कहिनौर, कुसमौर, पिपरीडीह, रैकवारेडीह, इटौरा, बबुआपुर सहित विभिन्न मार्गों पर देखने को मिल रही हे। यह मार्ग इन दिनों छुटा पशुओं की शरणस्थली बना हुआ है। बीच सड़क पशुओं के जमावड़े से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा होने से वाहन चालकों की पशुओं से टकराने की घटनाएं आम हो गईं हैं। वहीं दिन के समय पशुओं के सड़क पर होने के चलते जाम की समस्या बनती है, इससे यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह, हीरा राम, रजापत प्रजापति, संजय सिंह, सुनील पांडेय आदि का कहना है कि शासन से छुटा पशुओं को पशु आश्रय केंद्र में रखने का निर्देश है, लेकिन शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed