फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers warned of boycott of voting

नाराज ग्रामीणों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 20 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers warned of boycott of voting
परदहां ब्लाक के रकौली गांव में लगातार हो रही चोरीयों से तंग आकर विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्का? - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम/दुबारी। परदहां ब्लाक के रकौली गांव और मधुबन तहसील के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान न किए जाने की चेतावनी दी है। रकौली के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई चोरियों पर अब तक खुलासा न होने बैठक कर नाराजगी जताई जबकि बिंटोलिया में ग्रामीणों ने कटान के बारे में अब तक कोई कदम नहीं उठाए जाने पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बढुआ गोदाम : परदहां ब्लाक के रकौली गांव में रविवार को ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि बुधवार की रात प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं है। पिछले कुछ महीनों में गांव स्थित शमशान घाट और आगंनबाडी केंद्र पर सबमर्सिबल की चोरी, गांव के हरि प्रसाद की भैंस की चोरी, अमरनाथ और सितारा देवी की दो-दो बकरियों की चोरी सहित हरेंद्र सिंह के घर में चार से पांच लाख की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी मेें भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बैठक में ग्राम प्रधान सुनीता यादव, उमेश यादव, जामवंत चौबे, धर्मेंद्र सिंह, फूलबदन यादव, राकेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, बबलू सिंह, रविकुमार, श्यामलाल, राजेश कुमार, रामप्रवेश आदि रहे। दुबारी : धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया सहित कई पुरवा के ग्रामीणों ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि गांव को कटान से बचाने के लिए शासन-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अभी कई लोगों को क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। चेताया कि ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अक्षय कुमार, संजय गौतम, ओमप्रकाश यादव, मणिन्द्रनाथ गौड़, उदयशंकर, बृजेश सहानी, श्रीकांत, अलाउद्दीन, अभय नारायण, दीनानाथ चौहान, रामबृक्ष, कवलजीत, गोपाल सहित काफी संख्या में लोग रहे। तहसीलदार मधुबन आनंद कन्नौजिया ने बताया कि कटान पीड़ितों को जमीन आवंटित कर दी गई है, साथ ही क्षतिपूर्ति भी दी जा चुकी है। अगर किसी की कोई शिकायत है तो वह अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

मधुबन के धर्मपुर विशुनपुर गांव में बिंटोलिया गाँव के ग्रामीणों ने कटान को लेकर किया प्रदर्शन।इस

मधुबन के धर्मपुर विशुनपुर गांव में बिंटोलिया गाँव के ग्रामीणों ने कटान को लेकर किया प्रदर्शन।इस- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed