फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers jammed due to non-receipt of ration

राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 10 Feb 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed due to non-receipt of ration
सेमरी जमालपुर मे 2 महीनों से राशन न मिलने पर मधुबन -मऊ शहीद मार्ग जाम करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
मझवारा। घोसी तहसील के सेमरीजमालपुर के कोटेदार द्वारा खाद्यान का वितरण न करने से नाराज ग्रामीणों ने दोपहर में मधुबन-शहीद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उनके मांग को सुनने के बाद उसका निदान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। कोटेदार के पिछले दो माह से राशन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी गांव के लाभार्थी राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे थे। लेकिन कोटेदार ने राशन बांटने से इंकार किया तो वह भड़क गए और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुबह 11 बजे शहीद मार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीण मुस्तफा अहमद, शैलेश चैहान, सुबाष चैहान, रामविनय ने आरोप लगाया कि कोटेदार कार्डधारकों से अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देता है। आरोप लगाया कि नि:शुल्क मिलने वाला राशन के नाम पर भी कोटेदार वसूली के साथ राशन देने में घटतौली करता है। उधर, चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम चक्काजाम समाप्त कराया। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान राजेश चैहान, राहुल चैहान, नारायण चैहान, अंकित, रामनिवास, मनोज, विनोद, हरेराम चैहान, जितेन्द्र, सुधीर यादव, सूर्यभान यादव, अमरजीत, टेंगरी, मुक्खु सहित सैकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।वहीं इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, मामले की जांच को लेकर टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed