फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   angry son attacked with iron rod in mau mother died and father serious

Mau: मेरी पत्नी को मायके क्यों नहीं भेजा? नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से बोला हमला, मां की मौत, पिता गंभीर

Mon, 19 Jun 2023 01:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में रविवार रात पारिवारिक विवाद में सनसनीखेज घटना घटी। बेटे ने मां-पिता पर ही लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
angry son attacked with iron rod in mau  mother died and father serious
उपचार के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैंने कहा था कि मेरी पत्नी को मायके भेज दो। मगर तुम लोगों ने नहीं भेजा। क्या समझ रखे हो। इस बात को लेकर आक्रोशित युवक ने लोहे की रॉड से अपने माता-पिता पर हमला बोल दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में रविवार देर शाम घटी। मामूली विवाद में बेटे के इस जघन्य करतूत की खबर सुनकर लोग सिहर उठे। 

विज्ञापन

ससुराल से लौटने के बाद वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा निवासी मुन्नीलाल (55) पुत्र मुसाफिर ने बताया कि वह खेती-किसानी करता है। बताया कि बेटे दिलीप से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दिलीप ने रविवार को अपनी मां अमेरिका से अपनी पत्नी को मायके छोड़ने की बात कही। उसकी मां ने धान की रोपनी का सीजन की बात कहकर उसे बाद में भेजने की बात कही। मां की बात को अनसुना कर दिलीप दोपहर में पत्नी को उसके मायके छोड़ने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम में लौटा तो माता-पिता ने विरोध किया। यह बात दिलीप को नागवार गुजरी। कहासुनी में वो अपना आपा खो बैठा और लोहे की रॉड से माता-पिता पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दिलीप फरार हो गया। लहूलुहान दंपती मुन्नीलाल और अमेरिका को आननफानन कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात अमेरिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल मुन्नीलाल की तहरीर पर आरोपी बेटे दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed