फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry prisoner beat up jail workers over being sent to barracks

बैरक में भेजे जाने से नाराज बंदी ने जेल कर्मियों से की थी मारपीट

Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Angry prisoner beat up jail workers over being sent to barracks
मऊ में शांति भंग की आशंका कर धारा में सोमवार की शाम को जिला कारागार में भेजे गए एक संगठन के पदाधिकारी ने बैरक में भेजे जाने से नाराज होकर डिप्टी जेलर और बंदी रक्षक को कई थप्पड़ जड़ दिया था। जेल की बैरकें रात साढ़े नौ बजे के बाद बंद की जा सकीं। जेल के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से यह घटना छिपा ली।
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट से 12 बंदियों की रिहाई का आदेश जारी हुआ था। जिसकी जेल में आमद भी हो चुकी थी, लेकिन बवाल के चलते कैदियों की रिहाई रात दस बजे के बाद हो सकी। जेल के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से यह घटना छिपाए रखी और उन्हें गुमराह किया। शांति भंग की आशंका में एक संगठन के जिलाध्यक्ष को अस्थाई जेल से जिला कारागार भेजा गया था। लेकिन वह आफिस में ही रहने कली जिद करके विवाद कर बैठा इसली विवाद में उसने डिप्टली जेलर और एक बंदली रक्षक की पिटाई कर दिया।
विज्ञापन

किन्हीं सूत्रों से पुलिस अधीक्षक को भी जेल के अंदर असामान्य गतिविधि की जानकारी हुई। उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि अगर जेल में कोई वबाल हो और फोर्स की जरूरत हो तो भेजी जाए लेकिन जेल अधीक्षक ने उनसे भी घटना छिपा ली। इसके पहलेेे भी संगठन का अध्यक्ष एक बार जिला कारागार भेजा गया था तो बैरक में न जाने की बात कहकर बवाल काटा था। इस बाबत जेल अधीक्षक अविनाश गौतम से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने सरकारी फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed