दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया के कटान पीड़ितों ने प्रदर्शन कर सुविधाएं बहाल करने की मांग उठाई। 12 कटान पीड़ितों को एक वर्ष पूर्व प्रशासन की तरफ से लोकया गांव के मझौवा पुरवा में जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन यहां आज तक बिजली, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी है। परेशान कटानपीड़ितों ने सोमवार को समस्या के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खाद्यान्न लेने के लिए 14 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। प्रशासन की तरफ से जमीन आवंटित तो कर दी गई, लेकिन आज तक खड़ंजा, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में लाली, रामाशंकर, महेंद्र, विरेंद्र ,हरिंद्र, चंद्रशेखर, गोरख, रामनेवास, राधेश्याम, बलेसर, संजय, संतोष, गीता, अनिसा, प्रभावती, मीना, उर्मिला, सुनीता शामिल रहे।