फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anger, street jam with the death of a young man

युवक की मौत से गुस्सा, सड़क जाम

Wed, 09 Aug 2017 12:30 AM IST
mau news
mau news Updated Wed, 09 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Anger, street jam with the death of a young man
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सामने सड़क जाम कर विलाप करतीं महिलाएं।
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा गांव निवासी 18 साल के युवक की झांसी में ट्रक की गिट्टी में दबकर मौत होने के बाद ट्रक के साथ शव के मुहम्मदाबाद पहुंचने की सूचना पर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली के सामने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

   लगभग तीन घंटा तक जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम द्वारा आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने का आश्वासन     देकर जाम समाप्त कराया।                  पुलिस को ट्रक पर लदे शव को उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने आरोपी ट्रक ड्राइवर और उसके भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुखपुरा गांव निवासी अनिल पुत्र धर्मेंद्र विगत 4 अगस्त को घर से लापता हो गया। इस दौरान परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने पड़ोसी गांव निवासी और पेशे से ट्रक ड्राइवर रिंकू यादव के साथ झांसी में होने की बात कही। इस बीच 6 अगस्त की सुबह किसी अज्ञात फोन से घर वालों को सूचना मिली कि उसके पुत्र अनिल की ट्रक की गिट्टी में दबकर मौत हो  गयी है। घबराए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शाम को खबर मिली की उक्त ट्रक सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना के पास खडी़ है। सूचना के बाद परिजन सुल्तानपुर रवाना हुए थे कि उक्त ट्रक के मंगलवार की सुबह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में आने की खबर मिली। इस बीच ट्रक की गिट्टी में दबे शव को देखते ही परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। जाम करने वाले हत्या का मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

लगभग तीन घंटा बाद मौके पर आए अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला और उपजिलाधिकारी अनूप कुमार के आश्वासन पर जाम  समाप्त हुआ।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता धर्मेंद्र की तहरीर पर कोतवाली में ट्रक चालक रिंकू यादव और उसके भाई मनीष पुत्र बाबूराम के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed